पैक्स कर्मचारियों का एक अक्तूबर से कलमबंद हड़ताल का ऐलान
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई और लिखित आदेश जारी नहीं होने से नाराज सहकारी समिति सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संगठन ने एक अक्तूबर से प्रदेशभर की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) में कलमबंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पांच अक्तूबर से निबंधक कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसके चलते प्रदेश की सभी सहकारी समितियों के कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान मानदेय लागू करना, नई सहकारी समितियों के गठन पर रोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.