औरंगाबाद, मार्च 26 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के चेई नवादा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रौशन सिंह पर एक युवती को भगाने के आरोप में सलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी युवती की मां के आवेदन पर दर्ज की गई है, जिसमें 23 मार्च की रात की घटना का उल्लेख किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस संबंध में सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...