औरंगाबाद, जनवरी 2 -- रफीगंज प्रखंड के भदवां पैक्स के किसानों ने डीसीओ को आवेदन सौंपकर पैक्स अध्यक्ष पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि अध्यक्ष द्वारा पंचायत के वास्तविक किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है और बिचौलियों व अपने परिजनों के नाम पर गलत तरीके से खरीद दर्शाई जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि किसानों को कोटा पूरा होने का हवाला देकर लौटा दिया गया, जबकि गोदाम में उपलब्ध धान और कागजी खरीद में भारी अंतर है। किसानों के अनुसार पैक्स में करीब 36 सौ क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई है, जबकि गोदाम में लगभग आठ हजार क्विंटल से अधिक धान मौजूद है, जो जांच का विषय है। आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने अपने भाई और अन्य व्यक्तियों के नाम पर धान की खरीद दिखाकर भुगतान करा लिया, जबकि संबंधित जमीन और विक्रेता का कोई आपसी संबंध नही...