पैक्स अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन
बेगुसराय, मई 20 -- साहेबपुरकमाल। निज संवाददाता। प्रखंड की 17 पंचायतों में से 14 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ अभ्यर्थियों ने अलग-अगल पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष के लिये अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सबदलपुर पंचायत से व्यासदेव सिंह, साहेबपुरकमाल पूर्वी पंचायत से धर्मराज यादव, सनहा उत्तर से फतहउज्जमा, विष्णुपुर आहोक से अनिल कुमार, चौकी से जयजयराम महतो, रघुनाथपुर करारी राजीव प्रताप यादव, सनहा पूरब से शंभू सिंह, सनहा पश्चिम से संजीत कुमार व पंचवीर से मो. नासिर व मो. वाहिद शामिल हैं। पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गयी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.