मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- सकरा। पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को पहले दिन दस लोगों ने नामांकन किया। इनमें अध्यक्ष पद के लिए जगदीशपुर बघनगरी पंचायत से सरोज कुमार मिश्र व गुड्डू कुमार, कटेसर पंचायत से राजेश कुमार, कैलाश कुमार व विपिन कुमार और रूपनपट्टी पंचायत से विपिन राय व मुकेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। वहीं, जगदीशपुर बघनगरी पंचायत से सदस्य पद के लिए तीन ने नामांकन किए। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को मतदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...