मधुबनी, जनवरी 21 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जलसैन पंचायत (पैक्स) से दिगंबर यादव ने दो सेट में जबकि महेंद्र यादव ने एक सेट में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। वहीं डुमरा पंचा (पैक्स) से संजेश्वर महतो ने दो सेट तथा पवन कुमार ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सामान्य सदस्य पद के लिए भी दोनों पंचायतों से कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। निर्वाचन पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.