बांका, जनवरी 30 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के पांच पैक्सों में होने वाले चुनाव में गुरुवार को दो अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है। बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि महादेवपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी नीरज कुमार ने अपना नामांकन वापस लिया तथा भदरिया पैक्स के प्रबंध समिति सदस्य के अभ्यर्थी गंगा प्रसाद सिंह ने भी नामांकन वापस लिया। अब महादेवपुर एवं सुल्तानपुर पैक्स में अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना बन गई है। अब भदरिया पैक्स में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी, पवई पैक्स में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी तथा बैजूडीह पैक्स में भी चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जबकि प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए भी चुनाव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.