बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- पैक्स अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से की सुरक्षा की मांग फोटो : पैक्स अध्यक्ष : रहुई प्रखंड के बबुरबन्ना में बुधवार को प्रेस-वार्ता करते पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ पिक्कु मुखिया व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई की इमामगंज पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ पिक्कु मुखियाको जान से मारने की धमकी मिली है। जिला प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने एक अपराधी पर जानलेवा साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर बताया कि एक विधवा महिला के जमीन विवाद में मदद करने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। सोहसराय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। अपराधी बेल पर बाहर आकर पीड़िता और गवाहों को धमका रहा है। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को खिदरचक गांव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.