मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुशहरी। मणिका विशनपुर चांद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव लोचन कुमार को जान मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में चौकीदार के पुत्र द्वारा हत्या की धमकी देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। पैक्स अध्यक्ष ने मुशहरी थानेदार, डीएसपी पूर्वी और ग्रामीण एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद से मणिका गांव में तनाव बढ़ गया है। मुशहरी थानेदार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...