दरभंगा, अप्रैल 5 -- हायाघाट। पौराम पैक्स अध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र विजय कुमार झा की हत्या के मामले में प्रत्यक्षदर्शी मृतक के छोटे भाई राजीव कुमार झा द्वारा डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान बेंता थाने को दिए गए बयान के आधार पर हायाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। राजीव ने अपने बयान में कहा है कि गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे वह अपने चचेरे भाई रंजीत झा के साथ अपने बड़े भाई विजय झा के पीछे-पीछे बाइक से आ रहे थे। दोनों में लगभग 50 फीट की दूरी थी। इतने में गांव के ही ढोराई साह के घर के पास हम पप्पू साह से बात करने लगे। उनके बड़े भाई आगे बढ़ गए। इतने में ही हमने रोशनी में देखा कि अमन झा ने पिस्तौल सटाकर विजय झा को रोक लिया और उसके साथ खड़े आठ- नौ लोग हमारे भाई पर छुरा से हमला करने लगे।मेरे भाई ने चिल्लाकर कहा कि रे राजीव बचाओ, अमन ने मार दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.