पैक्स अध्यक्ष के पास मिला कट्टा व गोली
सहरसा, मई 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर पुलिस सर्किल अंतर्गत चिरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार को अवैध हथियार और 12 राउंड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। यह जानकारी सोमवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि चिरैया थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती को सूचना मिली थी कि अलानी पंचायत के रेहरवा गांव में रोबिन कुमार किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।हथियार के स्रोत की जांच जारी: तलाशी के दौरान आरोपी के कमर से एक देशी कट्टा और 12 जिंदा गोली बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.