पैक्स अध्यक्ष की हत्या के आरोपी थे मनेर में मारे गए अपराधी, अलसुबह STF ने तीन को ढेर किया
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मार गिराया। मुठभेड़ में मनेर के थाना प्रभारी रजनीश कुमार को भी गोली लगी है। मारे गए तीनों बदमाश पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। मारे गए बदमाशों की पहचान मनेर के सुअरमरवा निवासी बबलू कुमार, दानापुर के खरंजा के जेपी यादव और शाहपुर गंगहारा के राजेश शर्मा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या में जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। बबलू और राजेश ने शूटर थे। दुर्गा पूजा की रौनक के बीच पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए थे। दशहरा मेले के दौरान ही दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.