बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को पनहास स्थित एक सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों को प्रशासनिक, वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) महेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अपर निबंधक अजय कुमार अलंकार उपस्थित रहे। साथ ही द बेगूसराय केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह, जिला सहकारिता अधिकारी भुवनेश्वर झा, प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान व...