जहानाबाद, मार्च 14 -- अरवल, निज संवाददाता। सहकारिता विभाग के द्वारा जिले के पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल एवं प्रबंधकों के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी आकांक्षा के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्षों, व्यापार मंडल अध्यक्ष को विस्तार से उनके दायित्व, कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में पैक्स में लेखा का संधारण एवं अंकेक्षण आदि के बारे में बताया गया। पैक्स के द्वारा लाइसेंस प्राप्त करने की विधि, पैक्स द्वारा पेट्रोल पंप का संचालन, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, पैक्स कंप्यूटराइजेशन एवं पैक्स के डिपॉजिट, मोबाइल जेसन एजेंट के रूप में कार्य करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। पैक्स अध्यक्षों को नई तकनीक के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में केके शर्मा, दिव्यां...