गिरडीह, अप्रैल 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पांच पैक्सों में बने धान अधिप्राप्ति केंद्रों से लगभग तीन माह से किसानों से खरीदे गए करीब 38 सौ क्विंटल धान का उठाव चावल मिल द्वारा नहीं किया जा रहा है। महीनों से धान उठाव नहीं होने से केंद्रों के गोदामों में रखे धान के खराब होने की संभावना बन गयी है। इस संबंध में शुक्रवार को इन केंद्रों के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबन्धकों का एक प्रतिनिधिमंडल गिरिडीह में उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम पत्र देकर जल्द से जल्द धान उठाव करवाने की मांग की। अधिकारियों को दिए गए पत्र में कहा गया है कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत पांच पैक्स डुमरी, टेंगराखुर्द, नगरी, शंकरडीह एवं लक्ष्मण टुंडा को अधिप्राप्ति केन्द्र के रूप में सरकार द्वारा चयन किया गया था। चावल मिल द्वारा लगभग तीन माह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.