लखीसराय, दिसम्बर 7 -- चानन, निज संवाददाता। चानन इलाके में धान की खरीद रफतार नहीं पकड़ पा रही है। अब तक लक्ष्य के मुताबिक पांच फीसदी भी धान की खरीद नहीं हुई है। विभाग द्वारा 15 नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। दूसरी वजह यह भी है कि चानन इलाके में अभी धान की कटाई के साथ ही मुड़ाई का काम पूर्ण नहीं हुआ है, जिस वजह से भी धान खरीद रफतार नहीं पकड़ सकी है। दस पैक्स व एक व्यापार मंडल के द्वारा चानन में हर वर्ष धान की खरीद किया जाता है। समितियों की मनमानी और व्यवस्था की खामियों के कारण किसान औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर है। रबी की बुवाई के लिए पूंजी की कमी भी महसूस की जा रही है। किसानों ने कहा कि पैक्स स्तर पर तैयारियों की कमी, रजिस्ट्रेशन में देरी और व्यवस्था की धीमी गति के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुंदर पैक्स में शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.