जहानाबाद, मार्च 18 -- धान खरीदारी का लक्ष्य बढ़ाने का भी आश्वासन दिया पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने पर दिया जोर जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। वन व पर्यावरण मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा सभी किसानों से धान खरीदारी कर ससमय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पैक्स को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकारी स्तर पर हर आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। अपना कृषि यंत्र बैंक, उत्पादित अनाज रखने के लिए गोदाम, खरीद बिक्री के लिए ग्रामीण हाट कंपलेक्स, पशुपालन आदि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पैक्सों में बैंक व वसुधा केंद्र भी होगा। जहां से किसान अपना लेनदेन के साथ हर आवश्यक कार्य कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि गांव व कि...