हजारीबाग, नवम्बर 12 -- इचाक, प्रतिनिधि । छठ का त्योहार गुजरे 15 दिन बीत चुके हैं। प्रखंड के किसान धान की कटाई और आलू उखाड़ने में व्यस्त है। साथ ही किसान रबी फसलों जैसे सरसों, मटर, चना, गेहूं, खेसारी, मसूर, फसल की बुआई में जुट चुके हैं, लेकिन किसानों को कृषि विभाग द्वारा समय पर रबी बीज नहीं मिलने के चलते लोग ऊंचे दाम पर दलहन, तेलहन समेत गेहूं बीज की खरीदारी करने को विवश हैं। किसानों ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और एक पखवाड़ा नवंबर माह का समय रबी बीज बोने का उपयुक्त समय होता है। ऐसे में कृषि एवं आत्मा विभाग द्वारा बीज उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण लक्ष्य से कम रबी फसल बोए जाने की संभावना है। किसानों ने बताया कि व्यापार मंडल इचाक और बरियत पैक्स में गेहूं बीज बिक्री के लिए खोला गया है किंतु प्रचुर मात्रा में बीज उपलब्ध नहीं होने के...