लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ। आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ 22 से 28 मार्च तक केरल का हवाई पैकेज टूर ला रहा है। सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान कोच्चि किला, चीयापारा झरना, पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला बांध झील, मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट, चाय संग्रहालय, पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान, अलेप्पी समुद्र तट, श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर और कोवलम समुद्र तट आदि का भ्रमण कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.