लखनऊ, सितम्बर 20 -- पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर अब वास्तविक निर्माण की तारीख लिखना अनिवार्य होगा। इससे उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनके बारे में पारदर्शी जानकारी मिल सकेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

निर्माण की तारीख अनिवार्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश की सीमा तहत पैक किए जाने वाले खाद्य उत्पादों के पैकेट पर वास्तविक निर्माण की तारीख लिखना जरूरी होगा। अभी तक खाद्य पैकिंग की तारीख को विनिर्माण तारीख के स्थान पर अंकित नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक यह फैसला खाद्य विनिर्माण इकाइयों के हाल में किए गए विशेष निरीक्षणों के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद लिया गया है। निरीक्षणों में पाया गया कि कुछ विनिर्माताओं द्वारा खाद्य पदार्...