भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध का असर आंशिक तौर पर डेयरी उत्पादन पर पड़ रहा है। भागलपुर स्थित सुधा डेयरी संयंत्र में पैकेजिंग सामग्री का स्टॉक मात्र एक माह का है। पैकेजिंग सामग्री का आयात मिडिल-ईस्ट देशों से होता है। हालात नियंत्रण में नहीं आया तो पैकेजिंग सामग्री के अभाव में करीब एक माह बाद भागलपुर में सुधा डेयरी से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। दूध की पैकेजिंग में प्लास्टिक में पेट्रोलियम प्रोडक्ट रेशिन का महत्व अधिक है और यह विदेशों से आता है। राहत यह कि भागलपुर डेयरी कोयला से संचालित होती है। जिससे गैस पर निर्भरता कम हो जाती है। भागलपुर में सुधा डेयरी (विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक संघ) के प्रबंध निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईरान-अमेरिका युद्ध से भागलपुर में फिलहाल कोई संकट नहीं है। डेयरी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.