गाजीपुर, अगस्त 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र की ओर से सोमवार को पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहन शर्मा, संयुक्त आयुक्त उद्योग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र में डॉ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभिषेक शर्मा, शाखा प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल भुगतान एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लाभार्थियों को उद्यमिता विकास एवं अपने उत्पादों के प्रभावी विपणन के विभिन्न पहलुओं को बताया। पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांड पहचान विकसित ...