पैकेजिंग उद्योग को कुशल कामगारों की जरूरत
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूपीसीबीएमए) की वाराणसी इकाई की शुक्रवार को मंडुवाडीह स्थित एक होटल में बैठक हुई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग लखनऊ कैंपस से सात कुशल एवं प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार किया गया और उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए पत्र सौंपा गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि पैकेजिंग उद्योग में कुशल कामगारों की कमी बड़ी चिंता है। इस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के साथ कई बार विचार-विमर्श किया गया लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। इस दिशा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) मुंबई की पहल उद्योग जगत के लिए आशा की नई किरण बनी है।एसोसिएशन के महासचिव महिपाल गुप्ता ने सभी सात प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.