बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पैकापुर निवासी मंजीत कुमार का आरोप है कि विपक्षियों ने गत 21 मार्च की रात करीब नौ बजे घर आते समय पैकापुर सरकारी नहर के पास उन्हें रोक लिया। अपशब्द कहते हुए मारापीटा। शोर सुन लोग जुटे तो जानमाल की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थाने के जोगवापुर निवासी झिन्नू, सनोज, शिवम और शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जालंधर प्रसाद को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.