हाथरस, फरवरी 16 -- पैकवाड़ा में पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त -(A) हाथरस। हाथरस ब्लाक की ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में सरकारी जमीन पर सालों से जमे कब्जे को हटवाया गया। खुद एसडीएम कई घंटे तक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ताकि कहीं कोई हंगामा न कर सके। गांव पैकवाड़ा में माता शीतला मंदिर के आसपास लोगों ने पंचायत की जमीन पर सालों से कब्जा कर रखा था। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोगों ने जमीन से अपने कब्जे नहीं हटाए। सोमवार को एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह और चंदपा पुलिस गांव पहुंचे। वहां जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद उसकी नीवं भरवा दी। ताकि बाद में कोई कब्जा न कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.