पैंथियन में पिट स्टॉप और हैक क्वेस्ट बनीं मुख्य आकर्षण
रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा में आयोजित वार्षिक तकनीकी महोत्सव 'पैंथियन' में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा, ई-स्पोर्ट्स, रचनात्मकता और समस्या-समाधान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्सव के मुख्य आकर्षणों में टीम एवियन रेसिंग द्वारा आयोजित पिट स्टॉप रहा। इसमें प्रतिभागियों ने तय समय-सीमा और सुरक्षा मानकों के तहत ऑटोमोटिव उपकरणों का उपयोग करते हुए पहिए बदलने का बेहतरीन कौशल, गति और टीमवर्क दिखाया।इसके अलावा इंसटीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया द्वारा स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, न्यूज एंड पब्लिकेशन्स सोसाइटी द्वारा वाद-विवाद, लियो क्लब द्वारा मर्डर मिस्ट्री तथा साइबर सुरक्षा पर आधारित हैक क्वेस्ट जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.