पैंथर क्लब को जूनियर बालक हॉकी का खिताब
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित पूर्व विधायक रामजीत राजभर स्मृति जिलास्तरीय सेवन ए साइड जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल खेला गया। पैंथर क्लब ने रॉयल क्लब को 6-2 को पराजित कर ट्राफी जीत ली। पैंथर क्लब की टीम ने शुरू से आक्रमण की नीति अपनाई।
खेल का विवरण खेल के सातवें मिनट में अंशु शर्मा ने एकल प्रयास से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 19वें मिनट में वंश पटेल ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 24वें मिनट में शुभम पटेल के सटीक क्रॉस पास पर ईशान पटेल ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। रॉयल क्लब की टीम को दो मौके गोल करने को मिले लेकिन दोनों बार बॉल गोल पोस्ट को टच करती बाहर चली गई। हॉफ टाइम तक यही स्कोर रहा।
दूसरे हाफ की रणनीति दूसरे हाफ में रॉयल क्लब ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.