कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर देहात। जनपद में मौसम ने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शनिवार को दोपहर में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इसके चलते 45 साल बाद 14 मार्च का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। तेज धूप व गर्मी से परेशान राहगीरों के साथ ही लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण के लिए आए वादकारी माती कोर्ट परिसर में पेड़ों की छाया में डेरा जमाए रहे। जनपद में मौसम के तल्ख तेवर मार्च के महीने में ही मई की गर्मी का अहसास करा रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात में पारा सामान्य सेतीन डिग्री से ऊपर पहुंचने के साथ बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हो गए। शनिवार को ठंडी हवा के साथ दिन तो शुरू हुआ लेकिन सूरज निकलने के साथ मौसम के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर में पारा सामान्य से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.