बुलंदशहर, मार्च 11 -- नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोंन में मंगलवार को लगने वाली पैंठ में दो महिलाओं ने एक नाबालिक बच्चे के साथ मिलकर एक दुकानदार की साड़ियां चोरी कर लीं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम पला कसेर निवासी यामीन खान साप्ताहिक मंगलवार की बेलोंन पैंठ में कपड़ा और साड़ी की दुकान लगाता है। पैंठ में शाम के समय दो महिला ममता और सीमा निवासी नवीनगर, थाना जहांगीराबाद एक नाबालिग बच्चे के साथ दुकान पर पहुंची और दुकानदार की निगाह बचते ही तीनों ने नौ साड़ी चोरी कर लीं। पड़ोसी दुकानदार ने यामीन को बताया तो दोनों महिलाओं और नाबालिग से तीन बैगों की तलाशी में सभी नौ साड़ियां बरामद की। बाद में महिलाओं के विरुद्ध यामीन ने नरौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई ह...