अलीगढ़, मार्च 31 -- गंगीरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव से चोरी हुए बकरों की तलाश करते हुए परिजन सोमवार को कासगंज की ढोलना पैंठ पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने बकरों को पहचान लिया। चोरी के बकरे बेचे जाने पर पैंठ में हंगामा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जबकि बकरा बेचने वाला आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वाकये के अनुसार बूढ़ा गांव निवासी ममता पत्नी नरेश कुमार के चार बकरे पिछले दिनों चोरी हो गए थे। आरोप है कि इन बकरों को गांव के ही पप्पू ने भमोरी निवासी व्यक्ति को 51 हजार रुपए में बेच दिया था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं पीड़ित ममता और उसके परिजन अपने स्तर से बकरों की तलाश में जुटे हुए थे। अक्सर जगह-जगह लगने वाली पैंठ में जाकर बिकने वाले बकरों पर नजर डालते थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.