पैंट से 3300 रुपये चोरी करते दो किशोर पकड़े गए
गोरखपुर, जून 28 -- सहजनवा। थाना क्षेत्र के भीटीरावत गांव में रविवार दोपहर घर में घुसकर पैंट से 3300 रुपये निकालते दो किशोरों को ग्रामीण ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस दोनों को थाने ले गई। पीड़ित शैलेन्द्र अग्रहरी ने तहरीर देकर बताया कि वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों किशोर चैनल के रास्ते अंदर घुसे और टंगी पैंट से रुपये निकाल लिए। आहट होने पर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया, जिनके पास से रुपये भी बरामद हुए। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.