पैंट फट गई तो पता ही नहीं चला.., पटना एयरपोर्ट पर युवती से छेडखानी का आरोपी बोला
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 9 -- पटना एयरपोर्ट परिसर में एक युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में एक इंजीनियर को हिरासत में लिया गया। एयरपोर्ट पर महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि कोई शिकायत नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। छेड़खानी की यह घटना एयरपोर्ट स्थित कैफेटेरिया के पास की बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने आरोपित इंजीनियर को पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, मौखिक शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। एयरपोर्ट थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना था कि उसकी पैंट कब फट गई, उसे पता नहीं चला। जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.