शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने प्लेटफार्म समेत रेलवे के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समासता एक्सप्रेस की पैंट्री कार की जांच की। निरीक्षण के दौरान खाने के दो नमूने लिए गए। खाद्य सामग्री और व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित वेंडरों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सीएमआई एसके ठाकुर समेत दोनों सीएचआई व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैटरिंग स्टॉलों-टे्रनों में जांच खाद्य सामग्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...