वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस-खजुराहो वंदेभारत ट्रेन का पैंटोग्राफ (इंजन को बिजली तार से जोड़ने वाला उपकरण) टेढ़ा होने से रविवार सुबह वह कैंट स्टेशन पर 4.07 घंटे खड़ी रही। मैकेनिकल स्टाफ ने उसे बदला इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने इंतजाम भी किए। रेल अफसरों ने बर्ड हिटिंग से पैंटो टेढ़ा होने की आशंका जताई है। बनारस स्टेशन से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत (गाड़ी संख्या-26506) रविवार सुबह 5.15 बजे रवाना हुई। समपार संख्या-2 से गुजरी तो पैंटो इंजन को ओएचई से जोड़ने वाले उपकरण में फ्लैशिंग (चिंगारी निकलना) होने लगी। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं है, लिहाजा उसे प्लेटफॉर्म नम्बर-3 से गुजरना थ...