पैंटो टेढ़ा होने से कैंट पर चार घंटे खड़ी रही खजुराहो वंदेभारत
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोको का पैंटो टेढ़ा होने से बनारस-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार सुबह कैंट स्टेशन पर लगभग चार घंटे खड़ी रही। मैकेनिकल स्टाफ ने पैंटों का रॉड बदला तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों ने दिक्कत झेली। बनारस स्टेशन से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत सुबह 5.15 बजे रवाना हुई। यह समपार संख्या-2 से गुजरी तो पैंटो इंजन को ओएचई से जोड़ने वाला उपकरण में फ्लैशिंग होते देखकर गेटमैन से इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। वाराणसी जंक्शन कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है, लिहाजा यह गाड़ी प्लेटफॉर्म नम्बर-3 से गुजर रही थी। इससे पहले पैंटों में दिक्कत का मैसेज मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। पैंटों का ऊपरी रॉड बदलने के बाद सुबह 9.30 बजे गाड़ी रवाना हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.