दरभंगा, अगस्त 9 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग ने शनिवार को जटिल सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विभाग के सह प्राध्यापक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. बीके मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने अस्पताल में पहली बार एक मरीज की सफल पैंक्रियाटिको-जेजुनोस्टॉमी सर्जरी की। इस जटिल ऑपरेशन के दौरान मरीज के पैंक्रियाज (अग्न्याशय) से 15 से अधिक पथरियां निकाली गईं और पैंक्रियाज की मुख्य नली को छोटी आंत के जेजुनम से सफलतापूर्वक जोड़ा गया। चिकित्सकों के अनुसार, यह प्रक्रिया अत्यंत जटिल एवं तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी। पैंक्रियाज में लंबे समय से मौजूद पथरियों के कारण मरीज के पैंक्रियाटिक डक्ट में रुकावट एवं दबाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऑपरेशन के दौरान पैंक्रियाज के मुख्य हिस्से को सावधानीपूर्व...