पैंकी बिरसा चौक के पास अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
रामगढ़, मई 23 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी स्थित बिरसा चौक फोरलेन सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका 75 वर्षीय पंकुरिया देवी पति स्वर्गीय पुशु महतो करमा उत्तरी पंचायत के बरमसिया की रहने वाली थी। घटना शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे की है। बताया गया है कि उक्त वृद्ध महिला अपने बड़े बेटे 48 वर्षीय पुनीत महतो के साथ बाइक से कोठार गई थी। वहां आधार कार्ड में सुधार कराने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया। इससे वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना में उनके पुत्र को भी हाथ में चोट लगी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.