फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कमालगंज, संवाददाता। गंगा पर बने मडै़यनघाट पुल से बगैर उदघाटन के ही लोग िनकलने लगे है। पैंटून पुल के बंद होने से फिलहाल बाइक से ही आवागमन हो रहा है। विधिवत रूप से जब उद्घाटन होगा इसके बाद ही बड़े वाहन निकल सकेंगे। मड़ैयनघाट पुल के बनने से कटरी क्षेत्र के50 से अधिक गांव में विकास की रफ्तार भी तेज हो सकेगी। आवागमन सुगम न होने से कटरी क्षेत्र के गांव में विकास कार्यो की मानीटरिंग भी सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। मड़ैयनघाट पर 1 अरब 91 करोड़ 13 लाख की लागत से पुल बनवाया गया। दोनों ओर 200 मीटर लंबा पहुंच मार्ग भी बनाया गया है। 10 जून 2023 को मड़ैयनघाट पुल का शिलान्यास तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। परियोजना के पूरा होने की जो समय सीमा रखी गयी है उसमें अभी कई महीने बकाया हैं। इसके बाद भी पुल का ल...