सोनभद्र, जुलाई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। वन महोत्सव एवं पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से कंपोजिट विद्यालय रौप में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और वृक्षों के महत्व पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी अनामिका गौतम ने कहा कि पेड़ हैं तो जीवन है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विठ्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज मे...