मधुबनी, जनवरी 24 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़गामा एवं हरियरी के बीच बगीचे में पेड़ से लटकता शव मिलने के मामले में शव की पहचान शोधन महतो के रूप में हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है और शनिवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के छोटकी सांगी निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र शोधन महतो की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के भट्टाबाड़ी निवासी उमेश महतो की पुत्री से हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ वर्षों के बाद से ही वह ससुराल में रहने लगा। उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक शोधन मजदूरी का कार्य करता था। खासकर भोज वगैरह में खाना बनाने का कार्य करता था। शोधन महतो गुरुवार को भट्टाबाड़ी से निकला था और शुक्रवार को शव बरामद हुआ था। घटनास्थल से उनका पैतृक गांव सांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.