घाटशिला, अप्रैल 19 -- बहरागोड़ा। बहन के हाथों में मेहंदी रचने और घर से डोली उठने से पहले ही एक भाई की अर्थी उठने की हृदय विदारक घटना ने पूरे उईनाला गांव को झकझोर कर रख दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनिमेष साहू काजू बागान में पेड़ से फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता महादेव साहू के अनुसार अनिमेष बहन की 21 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए रुपए के इंतजाम को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। 17 अप्रैल से लापता होने के बाद बीते शुक्रवार देर रात उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बहरागोड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सहायता के आधार पर शव को ढूंढ़ निकाला। यह भी पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच मातम, काजू बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव शनिवार की सुबह पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। इस दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.