पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
बाराबंकी, अप्रैल 20 -- सफदरगंज (बाराबंकी) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के मदरहा डूडी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। युवक की पहचान शिवम वर्मा (22) पुत्र पवन वर्मा के रूप में हुई। मृतक की बहन का विवाह चार दिन बाद है। परिजनों के अनुसार, युवक रात में खेती का काम करने के लिए घर से निकला था। रात भर काम करने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.