समस्तीपुर, फरवरी 21 -- रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव स्थित एक गाछी में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खैरा लालपुर निवासी जगदीश दास के पुत्र गंगा दास (28) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के गले में मफलर का फंदा लगा था, जो पेड़ से बंधा हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.