साहिबगंज, जून 24 -- राजमहल। थाना क्षेत्र के लालमाटी मखानी में एक विवाहिता का शव सुसराल के आंगन में स्थित पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक ससुराल पक्ष का दावा है कि किसी बात पर डाटने पर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि विवाहिता अनिता देवी (22) की तीन साल पहले ही यहां शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला है। इधर, पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। समाचार भेजे जाने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। पति से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मायके वालों के आने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...