बिजनौर, मार्च 6 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीवाला में एक 25 वर्षीय कार मैकेनिक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीवाला निवासी सागर सरदार (25) पुत्र कृष्णा सरदार का शव ग्राम समाज की जमीन में खड़े एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया पोस्टमार्टम को भेज दिया।शहर कोतवाल राम प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत...