सोनभद्र, मार्च 14 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला का महुआ के पेड़ में साड़ी का फंदे से लटकता शव मिला। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनकी 34 वर्षीय पत्नी फुलेसरी देवी ने शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद बच्चे और पिता एक जगह और पत्नी एक जगह उसी कमरे में सो रहे थे। सुबह जब गांव को लोग टहलने निकले तो उन्होंने पेड़ से लटकता शव देखा। इस पर लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर जब बाहर निकला तो देखा कि उनकी पत्नी पेड़ से लटक रही है। मां के शव को देखते ही बच्चे चीखना चिल्लाना शुरू कर दिए। लोगों ने किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.