चंदौली, मार्च 13 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सकरारी ग्राम सभा के बंधवापार गांव स्थित पुलिया के समीप शुक्रवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी पूजा यादव का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के बाएं हाथ पर स्केच पेन से आई लव यू लिखा था और उसका दोनों पैर जमीन से सटा था। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उक्त किशोरी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है। हालांकि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।क्षेत्र के सकरारी ग्राम सभा के बंधवापर गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह शौच आदि के लिए सीवान में जब निकले तो शीशम के पेड़ से संदिग्ध हालत में पूजा का शव लटका मिला, किशोरी का पैर जमीन पर सटा देख प्रत्यक्षदर्शियों में ही तरह-तरह की चर्चा होने लगी। पुलिस की मानें तो प...