लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- थाना मैलानी क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे के सहारे लटकते हुए पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मैलानी क्षेत्र के गांव सलामतनगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर स्थित आम की बाग में फंदे से लटकते पाया गया। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने बाग में उसका शव लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि किशोरी रविवार की शाम से घर पर नहीं थी, ऐसे में उसकी तलाश शुरू की गई, सोमवार की सुबह उनको घटना की जानकारी हुई। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। मैलानी इंस्पेक्टर ब्रजेश मौर्य ने बताया कि परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.