मोतिहारी, फरवरी 16 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन के बलान चौक के समीप रविवार की सुबह टमाटर लदी पिकअप पेंड़ से टकरा गयी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। परन्तु टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का चेचिस टूट कर पूरी गाड़ी दो भागों में बंट गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क पर शिवरात्रि पर्व के लिए जाने वाले बोल बम की भीड़ के बीच पिकअप काफी तेज गति व लापरवाही से चलायी जा रही थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पिक अप को कब्जे में ले लिया गया है। उसे थाना लाने की व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.