बलिया, अगस्त 18 -- बलिया। तेज रफ्तार कार सोमवार की रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी चंदन पटेल, पत्नी रम्भा और पुत्र आदित्य के साथ झारखंड के देवघर (बाबा धाम) दर्शन-पूजन करने कार से गये थे। सोमवार को सभी वापस लौट रहे थे। गाड़ी गांव के ही आदित्य सिंह चला रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे कार सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया के पास से गुजर रही थी। इसी बीच सड़क पर अचानक कोई जंगली जानवर पहुंच गया लिहाजा उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...